Site icon Grand Gumber News

तोरवा पुलिस ने लोन दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये का धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया।

थाना तोरवा पुलिस ने पीड़ित सफाई कर्मी की शिकायत पर लोन दिलाने के नाम पर साढ़े पांच लाख रुपये का धोखाधड़ी करने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है। इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रभारी अंजना केरकेट्टा ने बताया कि बापू उप नगर निवासी संतोष कुमार जो सफाई कर्मचारी है उसे पैसों की अत्यधिक जरूरत थी। इसी बीच इसके परिचित के व्यक्ति राहुल चौहान ने उसे लोन दिलाने के नाम पर उससे आधार कार्ड,पेन कार्ड और 6 ब्लेंक चेक में साइन करवा कर ले लिया। बाद में राहुल ने संतोष को झांसा दे दिया की उसका लोन स्वीकृत नही हो पाएगा। लेकिन कुछ दिनों बाद जब वो बैंक पहुंचा तो उसे पता चला कि राहुल ने उसके साथ धोखाधड़ी कर उसके नाम से 5 लाख 49हजार रुपये लोन निकाल लिया है। जिसके बाद पीड़ित ने इसकी जानकारी थाना तोरवा पहुंचकर पुलिस को दी। पुलिस ने शिकायतकर्ता के शिकायत पर जालसाज राहुल के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामले को विवेचना में लिया है।

Exit mobile version