39.2 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

तोरवा मारपीट मामला: भाजपा पार्षद के भतीजे ने सुनाई पीड़ा, पुलिस पर जताया भरोसा पीड़ित वेंकट राव बोले दुष्प्रचार कर छवि खराब करने की साजिश

थाना तोरवा अंतर्गत हेमू नगर इशिका पार्क के पास हुई दबंगई और मारपीट की घटना में बुधवार को नया मोड़ सामने आया। इस मामले में खुद को पीड़ित बता रहे भाजपा पार्षद के भतीजे वेंकट राव वार्डवासियों और समर्थकों के साथ थाना तोरवा पहुंचे और पुलिस व मीडिया के सामने घटना की वास्तविक स्थिति रखी।वेंकट राव ने आरोप लगाया कि उनके खिलाफ जानबूझकर दुष्प्रचार किया जा रहा है और उन्हें आरोपी के रूप में पेश करने की कोशिश हो रही है।वेंकट राव ने बताया कि वह एक कार्यक्रम के बाद रात में अपने भाजपा कार्यालय पहुंचे थे,जहां उनकी गाड़ी के साथ छेड़छाड़ की गई। विरोध करने पर विवाद बढ़ा,लेकिन वह वहां से लौट गए।अगले दिन जब वह अपने कार्यालय पहुंचे तो गोलू यादव की मां और बहन सहित अन्य लोग वहां मौजूद थे,जिन्होंने गाली-गलौज शुरू कर दी।

विरोध करने पर महिलाओं के साथ मौजूद युवकों ने उन पर नुकीले औजार और पत्थरों से हमला किया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और लहूलुहान हालत में थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई।पीड़ित भाजपा पूर्वीमंत्री वेंकट राव का आरोप है कि घटना के बाद उनके खिलाफ झूठा नैरेटिव गढ़ा गया और पार्षद परिवार की छवि खराब करने का प्रयास किया जा रहा है।उन्होंने बताया कि पूर्व में भी उन्होंने क्षेत्र में खुलेआम जुआ खेलने, शराबखोरी और अवैध गतिविधियों का विरोध किया था, इसी रंजिश के चलते उन्हें निशाना बनाया गया।

मारपीट के दौरान उनके गले से सोने की चेन भी गायब हो गई, जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। वेंकट राव ने अपनी जान को खतरा बताते हुए पुलिस से सुरक्षा और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है।वहीं वेंकट राव के समर्थकों और वार्ड के स्थानीय निवासियों ने भी थाने पहुंचकर तोरवा थानेदार अभय सिंह बैस को ज्ञापन सौंपा।उन्होंने बताया कि हेमू नगर वार्ड में अवैध गतिविधियों के खिलाफ आवाज उठाने के कारण पीड़ित परिवार को डराया-धमकाया जा रहा है।वार्डवासियों ने कहा कि प्रारंभिक कार्रवाई से वे संतुष्ट हैं, लेकिन उन्हें आशंका है कि आरोपियों के परिजन द्वेषपूर्ण तरीके से गवाहों और पीड़ित को फंसाने की कोशिश कर सकते हैं। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच और सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles