Site icon Grand Gumber News

तोरवा मुक्तिधाम को सुविधायुक्त बनाने शुरू हुआ निर्माण बंगाली समाज के लोगों ने किया अवलोकन,जानी कार्य की प्रगति

अंत्येष्टि के लिए बिलासपुर शहर में कई स्थानों में मुक्तिधाम बनाए गए हैं।लेकिन कुछ मुक्तिधाम को छोड़कर बाकी सभी मुक्तिधाम के हालात खस्ताहाल हैं।ऐसे में अब रेलवे प्रशासन के द्वारा तोरवा पुल के नीचे मौजूद मुक्तिधाम को बेहतर और सुविधाजनक बनाने का काम शुरू कर दिया गया है।शनिवार को बंगला समाज के द्वारा रवींद्र जयंती के अवसर पर रेलवे के द्वारा बनाए जा रहे मुक्तिधाम के विकास का अवलोकन किया। इस दौरान सदस्यों ने मुक्ति धाम से संबंधित आवश्यक रखरखाव और अन्य विकास कार्यों को करने के लिए सभी नेताओं को ध्यान देने की अपील की।हालांकि अब रेलवे ने इस दिशा में काम शुरू कर दिया है और उम्मीद है कि इससे बिलासपुर के नागरिकों को सुविधा मिलेगी।गौरतलब है कि तोरवा के इस मुक्तिधाम में आने मृत परिजनों को लेकर आने वाले लोगों को सुविधा नही मिल पाती थी।जिसके बाद अब इस निर्माण कार्य के शुरू होने से मुक्तिधाम को सुविधाओं का विस्तार होगा।और यह आने वाले परिजनों परेशानी नहीं होगी।

Exit mobile version