Site icon Grand Gumber News

तोरवा में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला गिरफ्तारपुलिस ने स्टील का चाकू जब्त कर आरोपी को भेजा जेल

तोरवा थाना क्षेत्र में आम लोगों को चाकू दिखाकर डराने-धमकाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से स्टील का चाकू बरामद कर आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई और उसे न्यायालय में पेश कर रिमांड पर भेज दिया गया।पुलिस को सूचना मिली थी कि लालखदान ओवरब्रिज के पास एक व्यक्ति चाकू लहराकर लोगों को भयभीत कर रहा है। सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी अक्षय प्रमोद सबद्रा के मार्गदर्शन में प्रभारी निरीक्षक अभय सिंह बैस की टीम ने घेराबंदी कर आरोपी जीतेश उर्फ छोटू पासी को मौके से दबोच लिया। आरोपी से स्टील का चाकू जब्त किया गया।पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर जिले में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। तोरवा पुलिस की त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में शांति बहाल हुई और लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है और आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version