Site icon Grand Gumber News

तोरवा में प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी पुलिस की गिरफ्त में दो गिरफ्तार ,स्कूटी जप्त, छह फरार की तलाश जारी…

बिलासपुर :- तोरवा थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश को लेकर हुए प्राणघातक हमले का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। वहीं घटना में प्रयुक्त एक्टिवा स्कूटी भी जब्त की गई है। मामले में शामिल अन्य छह आरोपियों की तलाश जारी है।घटना 14 अगस्त की रात की है, जब प्रार्थी राहुल गोस्वामी अपने साथी बजरंग के साथ मोटरसाइकिल से घर लौट रहा था। तितली चौक के पास पेशाब करने के लिए रुकते ही आठ बदमाश वहां पहुंचे और गाली-गलौज करते हुए चाकू, स्टिक, पाइप और बेल्ट से प्राणघातक हमला कर दिया। इस हमले में राहुल को गंभीर चोटें आईं।प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने बीएनएस के गम्भीर धाराओं तहत मामला दर्ज किया। सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह ने तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल और सीएसपी गगन कुमार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तोरवा ने टीम बनाकर त्वरित कार्रवाई की।पुलिस ने अभय चौहान और मोहम्मद यूसुफ को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से एक्टिवा स्कूटी बरामद की है। दोनों आरोपियों ने पूछताछ में अपराध स्वीकार किया। वहीं इस्माइल, इमरान खान, कुणाल उर्फ युसूफ खान, शमी खान, रिजवान खान, गुलशन हाटलेस्कर और अमन की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

Exit mobile version