Site icon Grand Gumber News

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा पूजा स्पेशल ट्रेनें,कंफर्म सीट की सुविधा, प्रमुख शहरों के बीच आसान और आरामदायक सफर

दीपावली और छठ पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने कई पूजा स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। इनमें बिलासपुर–हडपसर, बिलासपुर यलहंका, दुर्ग सुल्तानपुर, दुर्ग हजरत निजामुद्दीन और इतवारी–जयनगर पूजा स्पेशल शामिल हैं। तय तिथियों पर चलने वाली इन ट्रेनों में एसी, इकॉनमी और स्लीपर श्रेणियों में पर्याप्त बर्थ उपलब्ध कराई जा रही हैं। रेलवे का उद्देश्य यात्रियों को कंफर्म सीट देकर यात्रा को अधिक सहज और सुविधाजनक बनाना है।

Exit mobile version