Site icon Grand Gumber News

त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे ने किए विशेष इंतज़ाम महाप्रबंधक ने बिलासपुर स्टेशन का निरीक्षण किया

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए 170 फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें और 223 अन्य ट्रिप ट्रेनें चलाईं। प्रमुख स्टेशनों पर होल्डिंग एरिया, हैंड-हेल्ड टिकटिंग, पेयजल और बैठने की सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।

महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने बिलासपुर स्टेशन का निरीक्षण कर भीड़ नियंत्रण, सीसीटीवी निगरानी और खानपान स्टॉल का जायजा लिया। रेलवे ने यात्रियों से सहयोग बनाए रखने और सुरक्षा का ध्यान रखने की अपील की।

Exit mobile version