Site icon Grand Gumber News

त्योहार से पहले चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई धारदार हथियार लहराने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने टाली बड़ी वारदात

जांजगीर-चांपा जिले में त्योहारों के मद्देनजर सक्रिय असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। थाना चांपा पुलिस ने तीन ऐसे आरोपियों को गिरफ्तार किया है जो धारदार हथियार लहराकर राहगीरों में दहशत फैला रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से तीन धारदार हथियार बरामद किए हैं।एसपी विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर एएसपी उमेश कश्यप और एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई की गई। थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बैरियर चौक और सदर बाजार रोड इलाके से तीनों आरोपियों अरुण सहिस, राजा नेताम और संतोष यादव को गिरफ्तार किया।पुलिस ने तीनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। इस अभियान में उपनिरीक्षक उमेंद्र मिश्रा, दादूरैया ठाकुर और एएसआई ज्ञान प्रकाश खाखा सहित पूरी टीम की सराहनीय भूमिका रही।

Exit mobile version