Site icon Grand Gumber News

त्यौहारों में भीड़ प्रबंधन को लेकर रेल मंडल की तैयारी 6 प्रमुख स्टेशनों पर कराई गई मॉक ड्रिल

बिलासपुर मंडल ने आगामी दुर्गा पूजा, दीपावली और छठ पूजा को देखते हुए यात्री सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण की विशेष तैयारी की है। रायगढ़, चांपा, बिलासपुर, उसलापुर, अनुपपुर और शहडोल स्टेशनों पर 16 सितम्बर को मॉक ड्रिल कर भीड़ नियंत्रण की कार्ययोजना का अभ्यास किया गया,

जिसमें सुरक्षा बलों की तैनाती, होल्डिंग एरिया, पार्किंग व प्लेटफार्म पर प्रबंधन और लाउड हेलर व पीए सिस्टम से यात्रियों को दिशा-निर्देश दिए गए। मंडल ने कहा कि त्यौहारों के दौरान सुरक्षित व सहज यात्रा सुनिश्चित करना उनकी प्राथमिकता है।

Exit mobile version