Site icon Grand Gumber News

त्यौहारों से पहले सीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई गुंडा बदमाशों पर कसा शिकंजा, तीन आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए

त्यौहारों से पहले सीपत पुलिस ने गुंडा बदमाशों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मारपीट कर चोट पहुँचाने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।मामला नवाडीह साई वाटिका, सीपत का है। प्रार्थी शैलेंद्र कुमार वर्मा ने पुलिस को रिपोर्ट दी थी कि सोहन वर्मा, विमल वर्मा और दीपक वर्मा उर्फ रूरू ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारकर गाली गलौज की और शराब पीने के लिए पैसे की मांग की। इनकार करने पर आरोपियों ने हाथ, मुक्का और डंडे से मारपीट कर गंभीर चोटें पहुंचाईं।पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध किया और आरोपियों की तलाश शुरू की। जांच के दौरान थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में तीनों आरोपियों को पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने पैसे की मांग और मारपीट करने की बात स्वीकार की।आरोपियों के खिलाफ पहले भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं और वे थाना सीपत की गुंडा-बदमाश सूची में शामिल हैं। पुलिस ने उनके खिलाफ बीएनएस जैसी गंभीर धाराओं में प्रकरण दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version