Site icon Grand Gumber News

थाना कोटा क्षेत्र अंतर्गत हुई लूटपाट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो लुटेरों को किया गिरफ्तार।

थाना कोटा क्षेत्र अंतर्गत हुई लूटपाट के दो अलग-अलग मामलों में पुलिस ने दो लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया है। इसमे एक ऐसा भी आरोपी है जिसकी तलाश पुलिस पिछले 4 वर्षों से कर रही थी दोनों लूटेरों के विरुद्ध गम्भीर धाराओं के तहत कार्यवाही कर उन्हें जेल भेज दिया गया। एएसपी अर्चना झा ने जानकारी देते हुए बताया कि चार वर्ष पहले एक मोटरसाइकिल सवार प्रार्थी ने थाना आकर उसके साथ मारपीट कर लूटपाट करने की रिपोर्ट दर्ज कराया था। उसने बताया था कि वह अपने भाई के घर नेवरा जा रहा था तभी रास्ते में विक्रांत ठाकुर, जंजेगी यादव और रकबर सिंह ने बीच में रास्ता रोककर उसके साथ मारपीट कर उसके पास रखें 8200 रुपये नगद को लूट लिया था।

पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की खोज बीन कर रही थी, हालांकि पुलिस के हाथ खाली ही थे। चार साल बाद पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी लूटपाट के मामले में शामिल आरोपी रकबर सिंह अपने निवास स्थान सरकंडा आया हुआ है। जहां टीम ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार किया। इसी तरह दूसरे मामले में कोटा पुलिस ने कोरी डेम घूमने गए एक महिला के साथ लूटपाट करने के मामले में रतनपुर निवासी आरोपी गुरमीत सिंह उर्फ बंटी को भी गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के विरुद्ध गंभीर धाराओं के तहत कार्यवाही करते हुए दोनों को जेल भेज दिया गया।

Exit mobile version