Site icon Grand Gumber News

थाना तोरवा महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को किया गया गिरफ्तार । पीडिता से छेडखानी करने वाला आरोपी जीजा तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

थाना – तोरवा
अप० क्र. – 606/2023
धारा 354 354क भादवि I
** महिला संबंधी अपराध पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को किया गया गिरफ्तार ।

** पीडिता से छेडखानी करने वाला आरोपी जीजा तोरवा पुलिस की गिरफ्त में

** रिपोर्ट के 05 घंटो के भीतर आरोपी को किया गया गिरफ्तार

नाम आरोपीः– 1. संजीव कुमार यादव उर्फ बबला पिता जीवन लाल यादव उम्र 45 साल साकिन पुराना बस्ती तोरवा थाना तोरवा जिला बिलासपुर छ.ग.

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 22.11.2023 को पीडिता द्वारा थाना तोरवा में उसके जीजा संजीव कुमार यादव उर्फ बबला द्वारा छेडखानी करने के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी रिपोर्ट पर थाना तोरवा में अपराध क्रमांक 606 / 2023 धारा 354, 354 क भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर घटना के संबंध में श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बिलासपुर श्री संतोष कुमार सिंह(मापुसे), अति0 पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमति पूजा कुमार को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल आरोपी की धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुये, जिसके परिपालन में थाना प्रभारी तोरवा श्रीमती कमला पुसाम ठाकुर के नेतृत्व में टीम तैयार कर आरोपी की लगातार पता तलाश महज 05 घंटो के भीतर आरोपी संजीव कुमार यादव को पकडा गया, जिससे पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार करने से विधिवत् गिरफतार किया गया है जिसे न्यायालय पेश किया जा रहा है

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कमला पुसाम ठाकुर, सउनि मनोरमा तिवारी, आरक्षक यशपाल टंडन, उदय पाटले का विशेष योगदान रहा ।

Exit mobile version