Site icon Grand Gumber News

थाना पामगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 9 जुआड़ी गिरफ्तार 13 हजार नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी बरामद

जांजगीर-चांपा पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडे के निर्देश और एएसपी उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में थाना पामगढ़ पुलिस ने जुआ पर बड़ी कार्रवाई की है। ग्राम कोसीर में दबिश देकर पुलिस ने 9 जुआड़ियों को रंगे हाथ पकड़ा। आरोपियों के कब्जे से ₹13,280 नकद और 52 पत्ती ताश की गड्डी जब्त की गई।इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक मनोहर सिन्हा, सउनि रामदुलार साहू और पामगढ़ थाना स्टाफ की विशेष भूमिका रही। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Exit mobile version