Site icon Grand Gumber News

थाना भ्रमण पर पहुंचे बच्चे, सिखी पुलिस की कार्यप्रणाली सिविल लाइन थाना में जागरूकता अभियान, कानून और सुरक्षा की दी गई जानकारी

थाना सिविल लाइन में रविवार को तालापारा मिनी बस्ती के 45 से 50 बच्चों का थाना भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया गया।समाजसेवी सीमा वर्मा और चंचल सलूजा के नेतृत्व में आए इन बच्चों को जागरूकता अभियान के तहत पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया।थाना प्रभारी और स्टाफ ने बच्चों को बताया कि थाने में आने वाली शिकायतों की जांच कैसे होती है, अपराध की विवेचना, पूछताछ और बंदीगृह की प्रक्रिया क्या होती है। बच्चों को थाना प्रभारी कक्ष, अन्य कार्य कक्ष और बंदीगृह दिखाया गया और उनके सवालों के उत्तर भी दिए गए।इस मौके पर बच्चों को डायल 112, पोक्सो एक्ट, गुड टच-बेड टच, और साइबर क्राइम जैसी महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी भी दी गई। सरल भाषा में बच्चों को समझाया गया कि किसी भी गलत व्यवहार या अपराध की स्थिति में डरने की बजाय पुलिस की मदद लें।थाना स्टाफ ने स्पष्ट किया कि पुलिस जनता की मित्र है और सुरक्षा के लिए हमेशा तत्पर रहती है। इस अभियान का उद्देश्य बच्चों में कानून के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पुलिस के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा। थाना भ्रमण से बच्चे काफी उत्साहित नजर आए।

Exit mobile version