Site icon Grand Gumber News

थाना मरवाही व सिवनी चौकी का औचक निरीक्षण,नव पदस्थ एएसपी राजेन्द्र जायसवाल ने परखी पुलिस व्यवस्था

नव पदस्थ अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल ने आज थाना मरवाही एवं सिवनी चौकी का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक जीपीएम श्याम कुमार सिदार भी उपस्थित रहे। निरीक्षण में थाना-चौकी के अभिलेख, शस्त्रागार, मालखाना, अपराध रजिस्टर, लंबित प्रकरणों एवं फरार आरोपियों की स्थिति की गहन समीक्षा की गई।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को लंबित मामलों के शीघ्र और गुणवत्तापूर्ण निराकरण, केस डायरी समय पर प्रस्तुत करने तथा बीट व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए। उन्होंने आमजन की समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।निरीक्षण के दौरान थाना व चौकी परिसर की साफ-सफाई, ड्रेस-कोड, अनुशासन और समयपालन को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।एएसपी जायसवाल ने कानून-व्यवस्था को मजबूत रखने के लिए सतत पेट्रोलिंग, गश्त बढ़ाने और संदिग्ध व्यक्तियों पर निगरानी रखने की बात कहते हुए पुलिसकर्मियों का उत्साहवर्धन किया और जनता-मैत्रीपूर्ण व्यवहार बनाए रखने पर बल दिया।

Exit mobile version