Site icon Grand Gumber News

थाना सकरी अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार पलटने 10 लोग घायल, सिम्स में इलाज जारी।

थाना सकरी अंतर्गत एक तेज रफ्तार कार के पलटने से उसमे सवार 10 लोग घायल हो गए, जिसमें वयस्क और बच्चे भी शामिल है। डायल 112 के द्वारा सभी घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया। जहां फिलहाल सभी की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। डायल 112 को सूचना मिली कि थाना सकरी अंतर्गत दलदलिहा पारा सड़क किनारे एक चार पहिया कार तेज रफ्तार में होने के चलते अनियंत्रित होकर पलट गयी है। इसमें छोटे-बड़े सहित 10 लोग सवार हैं वहीं सभी कार के अंदर फंसे हुए हैं।जानकारी पाकर घटना स्थल पर पहुंची डायल 112 के आरक्षक सत्यार्थ शर्मा और टीम ने कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और उन्हें इलाज के लिए तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया। इस तरह तत्परता से सराहनीय कार्य कर घायलों की जान बचाने के मामले में एसपी रजनेश सिंह ने भी डायल 112 के टीम की पीठ थपथपा कर उन्हें पुरस्कृत किया।

Exit mobile version