Site icon Grand Gumber News

थाना सिविल लाइन अंतर्गत एक जबरदस्त हादसे में कार सवार परिवार बाल-बाल बचे।

थाना सिविल लाइन अंतर्गत एक जबरदस्त हादसे में कार सवार परिवार बाल बाल बचा। दरअसल मंगलवार की रात थाना सिविल लाइन के जरहाभाठा मंदिर चौक के पास एक तेज रफ्तार फर्राटे भरते हुए मिक्चर मशीन चालक के द्वारा पहले अल्टो क्रमांक CG10 AC 5520 को ठोकर मारा गया। उसके बाद उसे लगभग 100 मीटर तक घसीटा भी गया। इस दौरान कार में बच्चे से लेकर बड़े तक पूरा परिवार मौजूद था। हालांकि किसी को भी चोटें नही आयी और एक बड़ा हादसा टल गया लेकिन इस घटना से नाराज कार चालक ने मिक्चर मशीन में तोड़फोड़ कर ड्राइवर की भी जमकर खातिरदारी की, हालांकि मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मी ने ड्राइवर की जान बचाई और उसे वैधानिक कार्यवाही के लिए थाने लेकर चले गए।

Exit mobile version