Site icon Grand Gumber News

थोक फल सब्जी मंडी सड़क मार्ग पर वाहन चालकों ने किया चक्काजाम…सड़क मरम्मत की मांग को लेकर व्यापारी पहुंचे जोन कार्यालय

बिलासपुर /दरसल संभाग के सबसे बड़े थोक फल सब्जी मंडी के लिए जाने वाली सड़क की दुर्दशा किसी से छिपी ही नहीं है इस जर्जर मार्ग पर पैदल चलना भी अब मुश्किल नजर आ रहा है इस मंडी में प्रतिदिन सब्जी लाने ले जाने हेतु सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं जो इन दिनों जर्जर सड़क पर चलते हैं हादसे का शिकार हो रहे हैं इसी से नाराज होकर बुधवार की सुबह वाहन चालकों ने मंडी मार्ग पर अचानक चक्का जाम कर दिया जिससे सड़क के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की भीड़ लग गई बाद में व्यापारियों की समझाइश पर चक्का जाम समाप्त हो सका इस घटनाक्रम के बाद सड़क के मरम्मत की मांग को लेकर मंडी के व्यापारी नगर निगम जोन क्रमांक 2 कमिश्नर से मिलने पहुंचे जहां से उन्हें उचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया है

Exit mobile version