Site icon Grand Gumber News

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा प्रतिवर्ष 5 जून को संपूर्ण राष्ट्र के साथ-साथ विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया।

पर्यावरण दिवस की महत्ता एवं एक जागरूक संगठन की तरह पर्यावरण संरक्षण में अपनी भूमिका को जिम्मेदारी पूर्वक निभाने हेतु दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा प्रतिवर्ष 5 जून को संपूर्ण राष्ट्र के साथ साथ विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया जाता है। इस अवसर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण से संबंधित अनेक कार्यक्रम भी आयोजित किये जाते है। इसी कड़ी में आज महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नीनू इटियेरा के नेतृत्व में विश्व पर्यावरण दिवस को बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इसके अंतर्गत वृक्षारोपण सहित पर्यावरण संरक्षण जागरूकता से संबन्धित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

वृक्षारोपण कार्यक्रम के पश्चात दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मुख्यालय नवीन एनेक्स बिल्डिंग परिसर से बिलासपुर स्टेशन तक वाकथान का आयोजन किया गया, जिसमें महाप्रबंधक एवं अन्य अधिकारियों सहित लगभग 400 कर्मचारी, स्काउट एंड गाइड, नागरिक सुरक्षा संगठन, स्कूल के बच्चे, सेंट जॉन एम्बुलेंस के स्वयंसेवकों और स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिये। इस वॉकथॉन का उद्देश्य हमारे दैनिक जीवन में पर्यावरण के अनुकूल आदतों को अपनाने और हमारे कार्बन फूटप्रिंट को कम करने के महत्व के बारे में जागरूकता का प्रसार करना था। इसके पश्चात स्टेशन परिसर में स्काउट एंड गाइड के स्वयंसेवकों ने ‘स्वस्थ जीवनशैली के लिए स्वास्थ्यवर्धक खाद्य प्रणाली अपनाना’ विषय पर नुक्कड़ नाटक एवं स्कूली बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण से संबन्धित फ़ैन्सी ड्रेस की मनमोहक प्रस्तुति दिया।

Exit mobile version