
बिलासपुर के सेक्रसा क्रिकेट ग्राउंड में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का विशिष्ट रेल सेवा पुरस्कार एवं रेल सेवा पुरस्कार–2025 मुख्यालय समारोह आयोजित किया गया।समारोह में महाप्रबंधक तरुण प्रकाश और सेक्रो अध्यक्षा मीनाक्षी शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन से हुई, जिसके बाद रेलवे की यात्रा पर आधारित लघु फिल्म और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं।

इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 अधिकारियों और 63 कर्मचारियों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा कई शील्ड भी दी गईं।बेहतर प्रदर्शन के लिए बिलासपुर रेल मंडल को ओवरऑल एफिशिएंसी सतपुड़ा शील्ड से सम्मानित किया गया।




