
बिलासपुर स्थित दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मुख्यालय में क्षेत्रीय राजभाषा कार्यान्वयन समिति की 76वीं बैठक महाप्रबंधक तरूण प्रकाश की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रेलवे बोर्ड की नगद पुरस्कार योजना और क्षेत्रीय हिंदी प्रतियोगिता-2025 के विजेताओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान उपाध्यक्ष शिवशंकर लकड़ा ने कार्यसूची प्रस्तुत कर विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की।

महाप्रबंधक ने कहा कि हिंदी में सरकारी कार्य करना सरल है और इसे बढ़ावा दिया जाना चाहिए। बैठक में राजभाषा हिंदी के प्रयोग-प्रसार और गृह मंत्रालय द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति पर जोर दिया गया। साथ ही विभागीय कार्यों को अधिकतम हिंदी में करने के निर्देश दिए गए तथा राजभाषा प्रगति की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।




