29.5 C
Bilāspur
Tuesday, June 24, 2025
spot_img

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के रेल प्रबंधक कार्यालय में आजादी के अमृत महोत्सव पर धूमधाम से बनाया गया स्वतंत्रता दिवस।

78 वा स्वतंत्रता दिवस पूरे देश में धूमधाम से मनाया गया, इसी कड़ी में रेलवे प्रशासन ने भी आजादी का अमृत महोत्सव गरिमामय रूप से मनाया। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे मंडल के रेल प्रबंधक कार्यालय में ध्वजारोहण करते हुए धूमधाम से स्वतंत्रता पर्व मनाया गया।

आजादी का 78 वा अमृत महोत्सव दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कार्यालय के मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय में भी धूमधाम से मनाया गया। बैंड की धुन पर सुरक्षा बलो ने अतिथियों को सलामी दी, कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडे रहे। उन्होंने ध्वजारोहण कर तिरंगे को नमन किया, इस दौरान राष्ट्रगान की धुन पर तिरंगे को सलाम किया गया। साथ ही डीआरएम ने रेलकर्मियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर मंडल शुरू से ही देश के विकास में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आ रहा है, सामाजिक, आर्थिक विकास का दायित्व वर्तमान समय में बढ़ गया है।

हमारे पास अधो संरचना विकास के साथ लदान को पूरा करने और अमृत भारत स्टेशनों के विकास का भी दायित्व है। उन्होंने कहा कि विगत वित्तीय वर्ष में लक्ष्य से अधिक 172 मिलियन टन माल ढुलाई का एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है ,साथ ही यात्री सेवा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। विगत वित्तीय वर्ष के प्रथम चार माह में 63 मिलियन टन की ढुलाई की है, वही 83 लाख यात्रियों को उनके गंतव्य तक सुरक्षित पहुंचाया गया है। उन्होंने बताया कि मंडल द्वारा 7500 वैगन प्रतिदिन लदान किया गया है, इस बार बिलासपुर मंडल को 188.5 मिलियन टन माल ढुलाई का लक्ष्य दिया गया है जिसे मिलकर पूरा करेंगे।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त दिनेश सिंह तोमर को बैंड की धुन पर सुरक्षा बलों द्वारा सलामी दी गई। इस दौरान रास्ट्रीय सेवा योजना, एनसीसी और रेलवे सुरक्षा बल की टुकड़ी मौजूद रही। बैंड की धुन पर राष्ट्रगान कर तिरंगा को नमन करने के बाद कार्यक्रम का समापन हुआ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles