Site icon Grand Gumber News

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का शुभारंभ,महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रेलकर्मियों को दिलाई सत्यनिष्ठा की शपथ

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में 27 अक्टूबर से 2 नवंबर तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह मनाया जा रहा है। इस अवसर पर महाप्रबंधक तरुण प्रकाश ने रेलकर्मियों को ईमानदारी, निष्पक्षता और पारदर्शिता बनाए रखने की शपथ दिलाई।

कार्यक्रम की शुरुआत बिलासपुर स्टेशन तक प्रभात फेरी से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए।मुख्यालय में आयोजित नुक्कड़ नाटक सतर्कता हमारी साझा जिम्मेदारी ने सत्यनिष्ठा और पारदर्शिता के महत्व पर संदेश दिया।

महाप्रबंधक ने कहा कि ईमानदारी हर रेलकर्मी के आचरण का अभिन्न हिस्सा होनी चाहिए। पूरे सप्ताह के दौरान रेलवे में भ्रष्टाचार-मुक्त और जवाबदेह कार्यसंस्कृति को प्रोत्साहित करने वाले विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Exit mobile version