Site icon Grand Gumber News

दपूमरे की महाप्रबंधक ने निरीक्षण के बाद बेहतर खानपान सुविधा हेतु ‘जन आहार’ को दिए दोबारा खोलने के निर्देश।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे की महाप्रबंधक सुश्री नीनु इटियेरा ने हाल ही में बिलासपुर स्टेशन का निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने यात्रियों को बेहतर खानपान सुविधा उपलब्ध कराने हेतु बंद पड़े जन आहार को जल्द से जल्द खोलने का निर्देश आईआरसीटीसी और रेलवे के अधिकारियों को दिये थे। पर उनके निर्देश के बावजूद आईआरसीटीसी के अधिकारी इसे खोलने की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं मिली जानकारी के मुताबिक आईआरसीटीसी और बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारियों द्वारा जन आहर केंद्र के सालाना लाइसेंस शुल्क में काफी बढ़ोतरी की गयी है जिसके चलते इसका टेंडर लेने में कोई रुचि नहीं दिखा रहा है। इस केंद्र के बंद होने के चलते प्लेटफार्म नंबर एक पर आने वाले यात्रियों को भोजन नाश्ता समेत अन्य खाद्य सामग्री के लिए भटकना पड़ रहा है अब देखना होगा कि कब इसका टेंडर शुल्क कम कर इसे ठेके में दिया जाएगा।

Exit mobile version