35.9 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

दयालबंद में चाकू लहराकर दहशत फैलाने वाला आरोपी गिरफ्तारसिटी कोतवाली पुलिस की त्वरित कार्रवाई, हथियार जब्त

थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने दयालबंद गुरूनानक स्कूल के पास आम सड़क पर धारदार चाकू लहराकर लोगों को डराने वाले आरोपी संजय सोनकर को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक धारदार चाकू जब्त किया गया है।पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी, जिसके बाद वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर तत्काल दबिश दी गई। मौके से आरोपी को पकड़कर चाकू बरामद किया गया और आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 25 व 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। सिटी कोतवाली पुलिस ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक शांति भंग करने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles