Site icon Grand Gumber News

दयालबंद श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा रविवार को एक दिवसीय कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन।

दयालबंद श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी द्वारा रविवार को एक दिवसीय कैरियर गाइडेंस सेमिनार का आयोजन किया गया, जहां विषय विशेषज्ञों ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए बताया कि वे आठवीं, 10वीं या 12वीं के बाद अपनी रुचि अनुसार किस-किस क्षेत्र में करियर की संभावनाएं तलाश सकते हैं। सुबह 10:00 बजे से शुरू इस सेमिनार में कक्षा 9वी. से लेकर कॉलेज तक के छात्राओं ने हिस्सा लिया, जहां इंजीनियरिंग कॉलेज के प्राचार्य बलबीर सिंह चावला, अतिरिक्त महाधिवक्ता रणवीर सिंह मरहास, सुनील टुटेजा, जयेश गुम्बर, रणित गुम्बर और एडिशनल एसपी उमेश कश्यप ने महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस मौके पर गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के पूर्व अध्यक्ष तविन्दर पाल सिंह अरोड़ा ने कहा कि ईश्वर सबको कोई ना कोई हुनर देता है, अपनी रुचि और उस हुनर को पहचान कर ही उस क्षेत्र में करियर की संभावनाएं तलाशनी चाहिए, जहां सफलता की उम्मीद सर्वाधिक हो।

Exit mobile version