Site icon Grand Gumber News

दर्जनों गांव को जोड़ने वाला मुख्य आवागमन मार्ग कोरी डेम स्थित पुलिया हुआ क्षतिग्रस्त।

बिलासपुर जिले के कोटा विधानसभा क्षेत्र से लगे कोरी डेम के पास का पटैता ग्राम सहित दर्जनों गांव को जोड़ने वाला मुख्य पुलिया क्षति ग्रस्त हो गया है। मजबूरी वश ग्रामीण एवं विद्यार्थी इसी क्षतिग्रस्त पुलिया से होकर आवागमन कर रहे हैं। ऐसा नहीं कि इसकी जानकारी जिला प्रशासन को नहीं है बावजूद वे इस ओर अनदेखा क्यों कर रहे हैं यह समझ से परे है।

बता दें कि भारी बारिश की वजह से पुलिया धंस जाने के कारण पुलिया मे बड़े बड़े गड्ढे हो गए है, ऐसे में ग्रामीणो के लिए भी कोई दूसरा वैकल्पिक रास्ता नहीं है इसलिए रोजाना हजारों की संख्या में ग्रामीण मजबूरी में इसी धंसे हुए पुलिया से होकर आना-जाना कर रहे हैं । पुलिया की अवस्था देखकर यही लग रहा है कि यहां कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना घट सकती है।

Exit mobile version