Site icon Grand Gumber News

दल्ली राजहरा से काम के तलाश में बिलासपुर आए दंपति के साथ लूटपाट करने वाले ‘मोहम्मद रोशन और दिनेश प्रसाद पनिका’ को तोरवा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार किया।

दल्ली राजहरा निवासी निशा खान अपने पति भुवनेश्वर मानिकपुरी के साथ काम की तलाश में बिलासपुर आई थी। यह दोनों बुधवारी बाजार के पास मोहम्मद रोशन होटल में गए थे। इस दौरान टपरा होटल के मलिक मोहम्मद रोशन ने अपने साथी दिनेश के साथ मिलकर इस मजबूर दंपति के साथ मारपीट की और उनके ₹4000 लूट लिए। इतना ही नहीं उनका ₹2000 कीमती चश्मा भी इन बदमाशों ने छीन लिया।

एक तो पहले से ही मजबूर यह लोग काम की तलाश में बिलासपुर आए थे, मजबूर की मदद करने की बजाय उनके साथ लूटपाट के इस मामले ने इंसानियत को शर्मसार किया। इसकी शिकायत तोरवा थाने में की गई, जिसके बाद पुलिस ने बदमाशों को ढूंढना शुरू किया । पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों ही लुटेरे गणेश नगर निवासी मोहम्मद रोशन और अनूपपुर निवासी दिनेश प्रसाद पनिका को गिरफ्तार कर लिया। इन लोगों के पास से लूट की रकम में से 2470 रुपए ही बरामद हो पाए हैं।

Exit mobile version