Site icon Grand Gumber News

दसवीं-बारहवीं की दूसरी मुख्य परीक्षा 23 जुलाई से होगी शुरू, परीक्षा प्रश्न को लेकर स्कूलों की बड़ी लापरवाही आई सामने।

10वीं 12वीं की द्वितीय मुख्य परीक्षा 23 जुलाई से शुरू हो रही है जो 12 अगस्त तक चलेगी। इसके लिए प्रश्न पत्र और प्रवेश पत्र का वितरण शनिवार को मल्टीपरपज स्कूल से किया गया। यह परीक्षा 16 केंद्रों में आयोजित होगी, जिसमें दसवीं के नियमित 4,048 छात्र वही 123 प्राइवेट छात्र शामिल हो रहे हैं। जबकि 12वीं के 4130 नियमित और प्राइवेट 193 छात्र परीक्षा में बैठेंगे। जिसमें बिल्हा तखतपुर कोटा मस्तूरी चारों विकासखंड के स्कूल शामिल होंगे। इधर गोपनीय प्रश्न पत्र के वितरण में भारी लापरवाही बरती गई, ऑटो सहित निजी वाहन में प्रश्न पत्र को केंद्रअध्यक्ष ले जाते नजर आए। जबकि हाल ही में निट जैसे तमाम परीक्षाओं के प्रश्न पत्र लीक होने की लगातार खबरें सुर्खियां बटोर रही है।

उसके बावजूद भी इतनी बड़ी लापरवाही की जा रही है, जबकि प्रश्न पत्र को थाने में रखा जाता है उसके लिए पुलिस की गाड़ी के जरिए प्रश्न पत्र ले जाना था, लेकिन निजी वाहन द्वारा प्रश्न पत्र ले जाया जा रहा है। इससे रास्ते में प्रश्न पत्र के लीक होने की भरपूर आशंका है। लगातार लिक की खबरों के बावजूद शिक्षा विभाग ईतनी बड़ी लापरवाही क्यों बरत रहा है यह समझ से परे है, माध्यमिक शिक्षा मंडल के अधिकारियों का कहना है कि प्रश्न पत्र थाने में जमा कराया जा रहा है लेकिन निजी वाहन से प्रश्न पत्र ले जाने के सवाल पर उन्होंने चुप्पी साध ली हैं।

Exit mobile version