Site icon Grand Gumber News

दहेज प्रताड़ना से नवविवाहिता की आत्महत्या पति गिरफ्तार, सास और ननद फरार

बिलासपुर जिले के चकरभाठा थाना क्षेत्र में दहेज प्रताड़ना से परेशान एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। 8 सितंबर को हुई इस घटना में मर्ग पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि मृतिका को उसका पति शाहिद कुरैशी, सास नशीबा कुरैशी और ननद अनाया कुरैशी लगातार दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे थे।23 सितंबर को पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने बीएनएस की धारा दहेज मृत्यु के तहत अपराध दर्ज कर मृतिका के पति शाहिद कुरैशी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। वहीं, सास नशीबा कुरैशी और ननद अनाया कुरैशी की तलाश की जा रही है।

Exit mobile version