Site icon Grand Gumber News

दावते इस्लामी और जिएनआरएफ की ओर से बिलासपुर शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्रिवेणी भवन में पौधारोपण का आयोजन।

दावते इस्लामी और जिएनआरएफ की ओर से बिलासपुर शहर में हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से त्रिवेणी भवन में पौधरोपण का आयोजन किया गया। यहां मुख्य अतिथि के रूप में थाना सिविल लाइन प्रभारी प्रदीप आर्य और विशिष्ठ अतिथि के रूप में नगर निगम सभापति शेख नजीरुद्दीन शामिल हुए। सभी ने कहा कि वर्तमान में जिस तरह से गर्मी ने अपना रौद्र रूप दिखाया है और जिस तरह से पारा आसमान छू रहा था निश्चित ही ये भविष्य के लिए सही सन्देश नही है।

वहीं जिला कलेक्टर ने भी इसी के मद्देनजर एक पेड़ मां के नाम की मुहिम शुरू की है। इसी के तहत त्रिवेणी भवन में भी सभी ने पौधरोपण कर शहरवासियों से पौधरोपण करने निवेदन किया। इस दौरान दावते इस्लामी और जीएनआरएफ के पदाधिकारी एवं सदस्य और बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के बच्चे शामिल हुए। सिविल लाइन थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने कहा कि जिस तरह से पौधे लगाए रहे है उसी तरह हमें उनका ख्याल भी रखना है। पौधरोपण इसी तरह निरंतर आगे भी जारी रखने की बात कही गयी।

Exit mobile version