Site icon Grand Gumber News

दिलीप डहरिया: ‘राम सब के हैं’ राम के नाम का सहारा बीजेपी लेती है लेकिन इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।

राजनेताओ में एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगाने की परंपरा तो पुरानी है, लेकिन चुनाव आते ही प्रत्यारोपण का दौर बढ़ जाता है। आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर विभिन्न पार्टियों एक दूसरे को छोटा और अपनी विचारधारा को श्रेष्ठ बता रही है। बिलासपुर लोकसभा से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी भिलाई के देवेंद्र यादव को बनाया है, जिसे लेकर बाहरी प्रत्याशी की बात लोग कह रहे हैं और वही यादव पर कोयला घोटाला से संबंधित मामले को लेकर ईडी की जांच चल रही हैं।

जब इस विषय पर मस्तूरी विधायक दिलीप डहरिया से बात की गई तो उन्होंने उल्टे भाजपा पर ही आरोप लगाते हुए अपने प्रत्याशी को पाक साफ बताया और कहा की राम तो सबके हैं। राम के नाम का सहारा भाजपा लेती है लेकिन इसका फायदा कांग्रेस को मिलेगा।कई प्रश्न के जवाब में शिव डहरिया घिरते नजर आए तो कई प्रश्नों के जवाब भी नहीं दिए।

Exit mobile version