Site icon Grand Gumber News

दिल्ली बम धमाके के बाद जांजगीर-चांपा पुलिस हाई अलर्ट पर रेलवे स्टेशनहोटल, बस स्टैंड और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर की जा रही सघन चेकिंग

दिल्ली बम धमाके की घटना के बाद जिले में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए जांजगीर-चांपा पुलिस अलर्ट मोड पर है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, होटल, लॉज, ढाबा और भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया है। संदिग्ध व्यक्तियों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन तथा SDOP चांपा यदुमणि सिदार और CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन नैला और चांपा सहित विभिन्न स्थानों पर जांच की। इस दौरान यात्रियों के सामान और प्लेटफॉर्म क्षेत्रों की बारीकी से तलाशी ली गई ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोका जा सके।

Exit mobile version