Site icon Grand Gumber News

दिल्ली में बड़ा धमाका, 10 की मौत, कई घायल केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बोले – दोषियों पर होगी कड़ी कार्रवाई

दिल्ली में सोमवार की देर शाम हुए भीषण ब्लास्ट ने पूरे देश को हिला दिया है। इस धमाके में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि यह धमाका राजधानी के एक व्यस्त इलाके में हुआ, जिससे आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, एनआईए और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं और जांच शुरू कर दी है। यह धमाका लगभग 11 साल बाद राजधानी में हुई बड़ी घटना मानी जा रही है। केंद्र सरकार ने मामले को गंभीरता से लेते हुए सभी पहलुओं की जांच के निर्देश दिए हैं।इस संबंध में बिलासपुर सांसद और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार आने के बाद देश में इस तरह की घटनाओं में उल्लेखनीय कमी आई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली धमाके की जांच तेजी से की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।मंत्री साहू ने धमाके में मारे गए लोगों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। वहीं, केंद्र और राज्य की सुरक्षा एजेंसियां मिलकर इस घटना की तह तक पहुंचने में जुटी हुई हैं।

Exit mobile version