Site icon Grand Gumber News

दिव्यांग दिवस पर तिफरा में जागरूकता सप्ताह, खेलकूद व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन

3 दिसंबर को हर वर्ष दिव्यांग दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिस पर तिफरा मुख बधिर स्कूल में जागरूकता सप्ताह मनाया गया। इस आयोजन में दिव्यांग स्कूली बच्चों ने अपनी प्रतिभा और कला का प्रदर्शन किया। आयोजन में मुक बधिर बच्चों ने संस्कृतिक गीतों की धुन पर जमकर थिरकते नजर आये। इसके साथ ही उनके लिए खेल कूद प्रतिस्पर्धा भी हुई। जिसमें उन्होंने उत्साह से भाग लिया। समाज एवं कल्याण विभाग की ओर से हर साल की तरह इस साल भी अंतर्राष्ट्रीय दिव्यांगजन दिवस पर जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया। इस आयोजन के तहत तिफरा स्थित अंधमुक बधिर विद्यालय में दिव्यांग बच्चों के लिए खेलकूद और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जिसमें दृष्टि बाधित बच्चों ने सुमधुर गीतों के साथ आकर्षक प्रस्तुति दी और अपनी कला का प्रदर्शन किया।

समाज एव कल्याण विभाग के प्रशांत मोकासे से ने बताया कि दिव्यांग बच्चों के लिए हुए इस आयोजन में सभी ने अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस वर्ष तिफरा मुख बधिर विद्यालय में आयोजित दिव्यांग दिवस के कार्यक्रम में बहुत से दिव्यांग जनों को ट्राईसाईकिल, वॉकर, व्हीलचेयर? कृतिम अंग निशुल्क उपलब्ध कराया गया। जिसमें तकरीबन 600 दिव्यांगों ने रजिस्ट्रेशन कराया और जिनका चयन हुआ उनको वितरण किया गया।

बड़ी संख्या मे दिव्यांग जनों को सहयोग प्रदान करने के उद्देश्य से समाज एव कल्याण विभाग के द्वारा आज व्हीलचेयर और अन्य सामान का वितरण किया गया। जिस पर दिव्यांगजन खुश नजर आए। दिव्यांग दिवस के अवसर पर इससे अच्छा उपहार उनके लिए और कुछ नहीं हो सकता है।

Exit mobile version