36.4 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

दिव्यांग विद्यार्थी छात्रावास की मांग को लेकर भटक रहे हैं लगातार 1 साल कलेक्ट्रेट के चक्कर काटने के बाद भी नहीं हुआ समाधान

बिलासपुर। दिव्यांग विद्यार्थियों ने जिला प्रशासन से छात्रावास उपलब्ध कराने की मांग की है। बिलासपुर के विभिन्न क्षेत्रों से आए दृष्टिबाधित छात्रों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि पढ़ाई के दौरान सबसे बड़ी समस्या रहने की व्यवस्था को लेकर सामने आती है। छात्रों ने बताया कि वे सरकारी जमुना प्रसाद वर्मा कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय बिलासपुर में नियमित रूप से अध्ययनरत हैं। लेकिन छात्रावास की सुविधा नहीं होने से उन्हें काफी परेशानी झेलनी पड़ती है। कई छात्र दूरस्थ अंचल से आते हैं और रहने की उचित व्यवस्था न होने के कारण पढ़ाई पर गंभीर असर पड़ता है।छात्रो ने कहा गया कि वर्तमान में लगभग 20 दृष्टिबाधित छात्र छात्रावास की सुविधा से वंचित हैं। यदि उन्हें छात्रावास उपलब्ध हो जाए तो वे निश्चिंत होकर नियमित रूप से कॉलेज जाकर पढ़ाई कर सकेंगे। इसके अभाव में उन्हें किराए के मकान या रिश्तेदारों के सहारे रहना पड़ता है। छात्रों ने प्रस्ताव रखा कि समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित प्रशिक्षण केंद्र तिफरा में स्थित छात्रावास में उन्हें स्थान दिया जा सकता है। वहां लगभग 80 से 100 बच्चों की क्षमता है, लेकिन फिलहाल पूरी तरह उपयोग में नहीं है। इस वजह से वहां उन्हें आसानी से समायोजित किया जा सकता है। पिछले 1 साल से यह दिव्यांग छात्र अपनी मांगों को लेकर लगातार कलेक्टर कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं लेकिन उनकी समस्या का अभी तक समाधान नहीं हो पाया है। छात्रों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि उन्हें जल्द से जल्द छात्रावास की सुविधा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि अगर उनकी समस्या का समाधान नहीं किया गया तो उनकी शिक्षा अधूरी रह जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles