Site icon Grand Gumber News

दीदी के गोठ’ से गूंजा प्रदेश, ग्रामीण महिलाओं के आत्मनिर्भरता की नई पहल,रेडियो मंच पर सशक्तिकरण की आवाज़

छत्तीसगढ़ में महिलाओं के सशक्तिकरण की दिशा में ऐतिहासिक पहल हुई। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा ‘दीदी के गोठ’ नामक विशेष रेडियो कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी केंद्रों से पूरे प्रदेश में एक साथ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कार्यक्रम के लिए शुभकामनाएँ दीं।उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कवर्धा में स्थानीय महिलाओं व जनप्रतिनिधियों के साथ सामूहिक श्रवण किया और कहा कि दीदियों की सफलता की कहानियाँ अन्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की प्रेरणा देंगी।वरिष्ठ अधिकारियों ने भी जिलों में पहुँचकर समूहों के साथ प्रसारण सुना। गरियाबंद, जांजगीर, धमतरी, दुर्ग और रायपुर सहित प्रदेशभर में इस कार्यक्रम का उत्साह देखने को मिला। लाखों महिलाएँ इससे सीधे जुड़ीं।दीदी के गोठ’ का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को शासन की योजनाओं से जोड़ना, आत्मनिर्भर बनाना और सफलता की कहानियों के माध्यम से आत्मविश्वास जगाना है। यह रेडियो मंच ग्रामीण महिलाओं के संघर्ष और उपलब्धियों को समाज के सामने लाकर सकारात्मक बदलाव का वाहक बन रहा है।

Exit mobile version