Site icon Grand Gumber News

दीपावली की रात विवाद, दो गिरफ्तार शांति भंग करने पर सख्त कार्रवाई

दीपावली की रात गाड़ी के पास फटाके फोड़ने से शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। सरकंडा थाना क्षेत्र में प्रार्थी भूपेंद्र लोधी से शराब के लिए पैसे मांगने पर मना करने पर दो युवकों ने हमला कर दिया।पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों श्रीधर शुक्ला उर्फ बाबू और अनिश शुक्ला उर्फ रिंकू को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। अधिकारियों ने कहा कि त्योहारों के दौरान शांति भंग करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Exit mobile version