Site icon Grand Gumber News

दीपावली पर बिलासपुर में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का पूरा निरीक्षणएसपी रजनेश सिंह ने पैदल गश्त कर दिया आवश्यक दिशा-निर्देश

महापर्व दीपावली के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने शहर के प्रमुख चौक-चौराहों और व्यस्ततम मार्गों का पैदल निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यातायात और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश अपने अधीनस्थ स्टाफ को दिए। निरीक्षण में देवकीनंदन चौक, राघवेंद्र तिराहा, सिम्स चौक, कोरोना चौक, सदर बाजार, गोल बाजार, महामाया चौक, गांधी चौक, शिव टॉकीज चौक, तारबहार चौक, सीएमडी चौक और सत्यम चौक सहित शहर के अन्य महत्वपूर्ण स्थान शामिल थे।एसपी रजनेश सिंह ने मुख्य मार्गों पर लगे दुकानदारों, फुटकर व्यवसायियों और फेरी वालों से संवाद कर उन्हें आवागमन बाधित न करने और व्यवस्थित ढंग से व्यवसाय करने की समझाइस दी।

इस दौरान उन्होंने फटाका दुकानों, ज्वलनशील पदार्थों और विस्फोटक सामग्री के सुरक्षा उपायों की भी समीक्षा की। सभी दुकानदारों को फायर एक्सटिंग्विशर और ज्वलन नाशक सामग्री रखने हेतु निर्देशित किया गया।ग्रामीण क्षेत्र से आए मिट्टी के दीयों और दीपावली संबंधित अन्य सामग्री विक्रेताओं से भी पुलिस अधिकारियों ने इस अवसर पर खरीदी की, ताकि पारंपरिक दीप उत्सव में नागरिकों में संवेदनशीलता और जागरूकता बढ़ सके। इससे स्थानीय आंचलिक व्यवसायियों की आमदनी में भी वृद्धि हुई।निरीक्षण के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर/ग्रामीण राजेंद्र जायसवाल,अर्चना झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात रामगोपाल करियारे, सीएसपी कोतवाली गगन कुमार समेत समस्त थाना प्रभारी और अधीनस्थ स्टाफ उपस्थित रहे।

Exit mobile version