Site icon Grand Gumber News

दीपावली से पहले बिलासपुर पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता रात्रिकालीन चेकिंग और पैदल पेट्रोलिंग से सुरक्षा सुनिश्चित

आगामी दीपावली त्यौहार के मद्देनज़र बिलासपुर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ करने के लिए विज़िबल पुलिसिंग बढ़ा दी है। शहर में नागरिकों को पुलिस की सतत उपस्थिति महसूस कराने के लिए प्रत्येक थाना क्षेत्र में रात्रिकालीन वाहन चेकिंग, पैदल और बाइक पेट्रोलिंग के साथ फिक्स पॉइंट पर बल तैनात किया गया है।पुलिस ने शहर के बाजारों, प्रमुख मार्गों और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में सतत निगरानी की है।

पुराने बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों की जांच के साथ-साथ शहर में लगे आईटीएमएस कैमरों से रीयल-टाइम फुटेज पर संदिग्ध गतिविधियों की तुरंत कार्रवाई की जा रही है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध योजनाबद्ध कार्रवाई की जा रही है। पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि दीपावली शांति, सौहार्द और सुरक्षित वातावरण में मनाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत डायल 112 या नजदीकी थाना को दें।

Exit mobile version