Site icon Grand Gumber News

दीपावली से पहले मिठाई दुकानों का सघन निरीक्षण खाद्य एवं औषधि विभाग ने नमूने लेकर मिलावट जांच शुरू की

दीपावली त्यौहार को देखते हुए खाद्य एवं औषधि विभाग ने शहर की मिठाई दुकानों का निरीक्षण किया। विभागीय अधिकारी अंकित गुप्ता और अविषा मरावी ने मेसर्स मौसाजी स्वीट्स, बंगाल स्वीट्स और बीकानेर स्वीट्स से काजू कतली, बुंदी लड्डू और बेसन लड्डू के नमूने संकलित कर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजे।नमूनों की परीक्षण रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के तहत कार्रवाई की जाएगी। इसके साथ ही विभाग की मोबाइल वैन के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में मिठाई प्रतिष्ठानों की मौके पर जांच अभियान भी जारी है।

Exit mobile version