28.6 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

दुकानों और घरों को बनाया निशाना, आटो में लगाई आग एक ही दिन सिरगिट्टी और सिविल लाइन थाना क्षेत्र में तीन बड़ी वारदात, लाखों की संपत्ति स्वाहा

बिलासपुर में चोरी और आगजनी की वारदातों से शहर दहल उठा है। सोमवार को सामने आई तीन अलग-अलग एफआईआर ने पुलिस की चौकसी पर सवाल खड़े कर दिए हैं। चोरों ने दुकानों और घरों से लाखों का माल पार कर दिया, वहीं एक ऑटो को आग के हवाले कर दिया गया। पहली घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की है, जहां मंगला स्थित आजाद चौक में मनोज ट्रेडर्स नाम की किराना दुकान को चोरों ने निशाना बनाया। प्रार्थी रामस्वरूप रजक ने बताया कि रात करीब 1 बजे बरसाती और बोरी से चेहरा ढंके एक अज्ञात चोर ने दुकान के ऊपर से टीन तोड़कर भीतर घुसकर ₹10,500 नगद और ₹3,000 के ड्रायफ्रूट चोरी कर लिए।दूसरी घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां वार्ड 12 दैहानपारा निवासी अशोक कुमार साहू के घर का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने ₹30,000 कीमत के सोने-चांदी के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। शिकायतकर्ता एमकॉम छात्र है और वारदात के समय अपनी महिला मित्र की बर्थडे पार्टी में गया हुआ था।तीसरी घटना भी सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की है, जहां कुंदरापारा, तिफरा निवासी टोमन खांडे का ऑटो CG10AW9487 रात करीब 2 से 3 बजे के बीच जलकर खाक हो गया। अज्ञात व्यक्ति ने जानबूझकर आग लगाई जिससे ऑटो का वायरिंग, सीट, डैशबोर्ड, तिरपाल व अन्य हिस्से जल गए। अनुमानित नुकसान ₹40,000 बताया गया है।सभी मामलों में संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है।तीनों मामलों में आरोपी अब तक अज्ञात हैं और पुलिस उनकी पहचान के प्रयास में लगी है। लगातार हो रही वारदातों ने ना केवल पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं,बल्कि आम जनता के मन में भी असुरक्षा की भावना भर दी है।अब देखना यह है कि पुलिस इन मामलों को कितनी जल्दी सुलझा पाती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles