
सिविल लाइन थाना पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया वाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार प्रार्थी आकिब अहमद ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी दुकान के सामने खड़ा ट्रैक्टर-ट्रॉली अज्ञात व्यक्ति द्वारा चोरी कर लिया गया है। मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी जितेंद्र धीवर को गिरफ्तार कर लिया।पुलिस जांच के दौरान आरोपी के कब्जे से ट्रैक्टर-ट्रॉली जिसकी कीमत लगभग तीन लाख रुपये बताई जा रही है, मस्तूरी क्षेत्र से बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ धारा 303 बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।




