Site icon Grand Gumber News

दुधली का प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी बना इतिहास, ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की सशक्त मिसाल विदाई समारोह में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा—युवा शक्ति से ही बनेगा विकसित भारत

भारत स्काउट गाइड एवं छत्तीसगढ़ शासन के सहयोग से बालोद जिले के ग्राम दुधली में आयोजित देश का प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी ऐतिहासिक और अविस्मरणीय बन गया। 9 से 13 जनवरी तक चले इस भव्य आयोजन में देशभर से लगभग 15 हजार रोवर रेंजरों ने सहभागिता कर भारत की एकता, विविधता और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।

विदाई समारोह में मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने कहा कि यह जंबूरी ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ और विकसित भारत की दिशा में मील का पत्थर है, जिसने युवाओं में अनुशासन, सेवा, नेतृत्व और राष्ट्र निर्माण की भावना को और सशक्त किया है।

Exit mobile version