Site icon Grand Gumber News

दुर्ग स्टेशन पर बड़ा हादसा टला,ASI संजय गांगुली ने बचाई यात्री की जान,सीसीटीवी में कैद बहादुरी, रेलवे पुलिस अधिकारी की सूझबूझ की हो रही सराहना

दुर्ग रेलवे स्टेशन पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब ट्रेन में चढ़ते वक्त एक यात्री का पैर फिसल गया। मौके पर मौजूद RPF के एएसआई संजय गांगुली ने फुर्ती दिखाते हुए यात्री की जान बचा ली। यह पूरी घटना स्टेशन के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।घटना के समय एएसआई गांगुली ड्यूटी पर तैनात थे। जैसे ही यात्री ट्रेन में चढ़ते हुए गिरने लगा, उन्होंने तुरंत दौड़कर उसे सुरक्षित खींच लिया।रेलवे पुलिस अधिकारी की इस सूझबूझ और तत्परता की सराहना यात्री सहित सभी कर रहे हैं। उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी दुर्घटना टल गई।

Exit mobile version