Site icon Grand Gumber News

दुष्कर्म के आरोप में पति हुआ गिरफ्तार तो पत्नी जहर सेवन कर पहुंच गई थाने, करना पड़ा अस्पताल में भर्ती।

मंगला में रहने वाले युवक के खिलाफ युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने आरोपित युवक से पूछताछ शुरू कर दी है। इधर पूरे मामले की जानकारी होते ही युवक की पत्नी जहर खाकर थाने पहुंच गई। थाने में तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिविल लाइन पुलिस युवक को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार सिविल लाइन क्षेत्र में रहने वाली युवती ने दुष्कर्म की शिकायत की है। युवती ने पुलिस को बताया कि मंगला में रहने वाले किशन पटेल ने उसे शादी करने का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया। बाद में वह शादी करने से इन्कार करने लगा। युवती ने उसके घर जाकर भी शादी करने की बात कही थी। युवक और उसके स्वजन मामले में समझौते का प्रयास करने लगे।

शादी करने की जिद पर अड़ी युवती सीधे थाने पहुंच गई। उसने पूरे मामले की जानकारी पुलिस को दी। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है। युवक को थाने लाया गया है। इधर पति के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज होने की जानकारी मिलते ही उसकी पत्नी उषा भी थाने पहुंच गई। थाने में उषा की तबीयत बिगड़ने लगी। प्राथमिक पूछताछ में पता चला है कि महिला थाने से बाहर ही कोई जहरीला पदार्थ खाकर आई थी। थाने में तबीयत बिगड़ने पर महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अस्पताल में महिला की स्थिति स्थिर बनी हुई है।

Exit mobile version