Site icon Grand Gumber News

दूरस्थ स्टेशनों तक पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा – शहडोल में रोड मोबाइल मेडिकल वैन की शुरुआत रेलवे कर्मचारियों और परिजनों को घर के पास मिलेगी चिकित्सा सुविधा

शहडोल उपमंडलीय रेलवे चिकित्सालय में रोड मोबाइल मेडिकल वैन सेवा की शुरुआत की गई। इसका उद्देश्य दूरस्थ स्टेशनों पर कार्यरत रेलवे कर्मचारियों और उनके परिजनों को घर के नजदीक स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराना है।इस वैन में चिकित्सक, फार्मासिस्ट और ड्रेसर की टीम तैनात रहेगी, जो सप्ताह में छह दिन शहडोल, उमरिया, अनुपपुर समेत कई स्टेशनों पर सेवा देगी। वैन में दवाओं के साथ ऑक्सीजन सिलिंडर और आपातकालीन सुविधाएं भी उपलब्ध हैं।शुभारंभ कार्यक्रम में एएआरएम आर. एस. मोहंती मुख्य अतिथि रहे, संचालन डॉ. प्रत्यय बेरा ने किया। बड़ी संख्या में अधिकारी, चिकित्सक और रेलवे कर्मचारी मौजूद रहे। इस पहल से करीब 3,000 कर्मचारी और उनके परिजन लाभान्वित होंगे।

Exit mobile version