15.8 C
Bilāspur
Thursday, February 26, 2026
spot_img

दूषित पानी से पीलिया का प्रकोप, कांग्रेस का नगर निगम पर हमला, 42 लोग संक्रमित, 2 की मौत; राज्यपाल से उच्च स्तरीय जांच की मांग

नगर निगम द्वारा घर-घर दूषित पेयजल सप्लाई किए जाने के गंभीर आरोपों को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पार्षदों ने नगर निगम कार्यालय का घेराव कर जमकर नारेबाजी की। कांग्रेस का कहना है कि निगम की लापरवाही के कारण आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। मोमिनपुरा क्षेत्र में दूषित पानी पीने से 42 लोग पीलिया से संक्रमित पाए गए, जबकि नगर निगम क्षेत्र में पीलिया से अब तक 2 लोगों की मौत हो चुकी है।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा की शहर सरकार नागरिकों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने में पूरी तरह नाकाम रही है। निगम की अनदेखी और कमजोर निगरानी के चलते दूषित पानी लोगों के घरों तक पहुंचा, जिससे बड़े पैमाने पर संक्रमण फैला।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि वार्डों में लगातार दूषित पानी की शिकायतें मिल रही थीं, लेकिन समय रहते सुधार नहीं किया गया।

इसी लापरवाही का नतीजा है कि आज लोग गंभीर बीमारी की चपेट में हैं।घेराव के बाद कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच कराने, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने और प्रभावित क्षेत्रों में तत्काल शुद्ध पेयजल व स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदर्शन में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा की नगर सरकार पर तीखा हमला बोला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles