Site icon Grand Gumber News

दूसरी जमीन दिखाकर लाखों की धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार जांजगीर पुलिस की त्वरित कार्रवाई, कूटरचना कर जमीन बेचने का जुर्म कबूला

जांजगीर में जमीन बिक्री के नाम पर दूसरी जमीन की चौहद्दी दिखाकर धोखाधड़ी करने वाले आरोपी सुनील सिंह को पुलिस ने कुछ घंटों में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने कूटरचना कर रास्ते की जमीन का विक्रय पत्र बनवाकर पीड़ित से 2.50 लाख रुपये ले लिए थे।पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में टीम ने आरोपी को सकुनत से पकड़कर BNS के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा। कार्रवाई में थाना प्रभारी मणिकांत पांडेय व टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Exit mobile version