Site icon Grand Gumber News

दूसरे दिन भी लुटेरे फरार, पुलिस खाक छानती रही,12 दिन में तीसरी वारदात, बुजुर्ग महिला से झपट्टा मारकर चेन लूटी

सरकंडा थाना क्षेत्र में 9 जुलाई को हुई झपटमारी की वारदात के 24 घंटे बाद भी लुटेरों का कोई सुराग नहीं मिल पाया है। बाइक सवार दो युवकों ने उमा देवी गुप्ता के गले से सोने की चेन लूटी और फरार हो गए। महिला अपनी पोती को ट्यूशन से लेकर लौट रही थीं, तभी ऊर्जा पार्क के पास पीछे से आए युवकों ने झपट्टा मारा।घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन भागते समय लुटेरे जिस रास्ते से निकले, वहां कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं था। पुलिस ने आसपास के इलाकों में पूछताछ की, लेकिन कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा। मंगलवार को भी पुलिस दिनभर दौड़ती रही, लेकिन नतीजा सिफर रहा।यह 12 दिन में तीसरी झपटमारी की वारदात है। 29 जून को मानकपुरी और 4 जुलाई को अशोकनगर में भी इसी तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। लगातार हो रही वारदातों से लोगों में दहशत है, जबकि पुलिस अभी तक किसी आरोपी को पकड़ नहीं पाई है।

Exit mobile version